Posts

Showing posts with the label अंकुर तिवारी

फिल्‍म समीक्षा : तुम बिन 2

Image
फिल्‍म रिव्‍यू  याद और फरियाद के बीच  तुम बिन 2  -अजय ब्रह्मात्‍मज  2001 : 15 साल पहले पिया ने अमर से प्रेम किया था। अमर एक दुर्घटना में मारा गया। पिया अकेली रह गई। शेखर उसका सहारा बना। इस बीच अभिज्ञान को पिया अच्‍छी लगती है,लेकिन पिया तो शेखर से प्‍यार करने लगी है। शेखर पिया की जिंदगी से निकल जाना चाहता है। पिया अभिज्ञान से सगाई कर लेती है। शेखर अपना प्रेम छिपा नहीं पाता। अमर के परिवार के लोग भी मानते हैं कि शेखर ने बहुत कुछ किया है उनके लिए। अभिज्ञान पिया को शेखर के पास भेज देता है।  2016 : इस बार तरन का प्रेम अमर से होता है। अमर एक दुर्घटना का शिकार होता है। उसका पता नहीं चलता। दुखी तरन की जिंदगी में शेखर आ जाता है। तरन फिर से खुश रहने लगती है। वह शेखर की मदद से अपने पांव पर खड़ी होती है। शेखर उसकी नयी जिंदगी का हिस्‍सा बन चुका है,लेकिन अमर की यादें कायम हैं। इस बीच किसी चमत्‍कार की तरह अमर वापस लौट आता है। अब तरन की मुश्किल होती है। वह दोनों को पसंद करती है। अमर उसका अतीत है। शेखर उसका वर्तमान है। उसे अपना भविष्‍य तय करना है।  पिया और तरन के व्‍यक्तित्‍व में पंद्रह