Posts

Showing posts with the label चुंबन का प्रचार

दरअसल : चुंबन का प्रचार

Image
दरअसल,12 फरवरी 15 -अजय ब्रह्मात्मज     अभिषेक कपूर की ‘फितूर’ की शूटिंग कश्मीर में चल रही है। इस फिल्म में आदित्य राय कपूर और कट्रीना कैफ हैं। यह चाल्र्स डिकेंस के उपन्यास ‘ग्रेट एक्सपेक्टेशंस’ पर आधारित है। अभिषेक कपूर ने कश्मीर की पृष्ठभूमि दी है। उपन्यास को आज के समय के हिसाब से प्रासंगिक बनाने के लिए उन्होंने कुछ नया जोड़ा ही होगा। फिल्म से संबंधित खबरें तो लगातार आ रही थीं। पहली बार तस्वीर आई है। इस तस्वीर में कट्रीना कैफ और आदित्य राय कपूर चुंबन में लिप्त हैं। हिंदी फिल्मों में जब भी चुंबन की चर्चा होती है तो यही लिखा जाता है कि फलां एक्टर ने फलां एक्ट्रेस को चूमा। क्या चुंबन महज एकाकी और पुरुषोचित प्रक्रिया है? इस पर फिर कभी बात करेंगे। फिलहाल हिंदी फिल्मों में इन दिनों चुंबन का जोरदार प्रचार किया जा रहा है। गौर करें कि ‘फितूर’ की तस्वीर प्रोडक्शन कंपनी ने नहीं जारी की है। यह किसी दर्शक की खिंची हुई तस्वीर है,लेकिन इसे चुंबन समाचार के तौर पर ही मीडिया ने प्रसारित किया। तात्पर्य यह कि फिल्मकार और दर्शक दोनों ही चुंबन चर्चा में रुचि ले रहे हैं।     याद करें तो हिंदी फिल्