Posts

Showing posts with the label रंगोली

नए रंग-ढंग में रंगी, सजी और धजी ‘रंगोली’

Image
- अमित कर्ण भारतीय टेली जगत आठवें दशक का एहसानमंद रहेगा। वजह ‘रंगोली’, ‘रामायण’, ‘महाभारत’, ‘हम लोग’, ‘बुनियाद’ जैसे आयकॉनिक शो थे। उनका इंतजार पूरा परिवार करता था। वे जोरदार मनोरंजन करते थे। साथ ही ज्ञान और मनोरंजन की भरपूर खुराक भी देते थे। ‘रंगोली’ तो गानों का खजाना हुआ करता था। खासकर, उस जमाने में जब घर में डीवीडी प्लेयर्स या मोबाइल नहीं थे। तब दूरदर्शन ही था, जो हर नई फिल्म के गाने हम तक पहुंचाया करता था। आज आईट्यून्स के जमाने में वही ‘रंगोली’ एक बार नए तेवर और कलेवर के साथ 15 नवंबर को लौंच हुई है। उसे स्वरा भास्कर होस्ट कर रही हैं। शो में प्रयोग मुंबई दूरदर्शन केंद्र के एडीजी मुकेश शर्मा और एडीपी शैलेष श्रीवास्तव के हैं। मुकेश शर्मा इन दिनों फिल्म्स डिवीजन के भी मुखिया हैं। दोनों मिलकर ‘रंगोली’ को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं। शो को रीना पारिक ने लिखा है। वे बालाजी टेलीफिल्म्स की डायलॉग रायटर भी हैं।     शो से जुडऩे के बारे में स्वरा भास्कर ने बताया , ‘दो अहम कारण हैं। एक  यह कि एक्टर होने के नाते लालची हूं। हर तरह काम करना चाहती हूं। दूसरा यह कि दूरदर्शन की रीच बाकी सै