Posts

Showing posts with the label सोनम कपूर की शादी

सिनेमालोक : सोनम कपूर की शादी

Image
सिनेमालोक सोनम कपूर की शादी - अजय ब्रह्मात्मज आज सोनम कपूर की शादी होगी और रिसेप्शन भी हो जायेगा। पिछले कुछ दिनों से मीडिया में सोनम की शादी सुर्ख़ियों में है। हाल-फिलहाल में यह किसी फिल्म स्टार की पहली ऐसी शादी है , जिसमें कुछ भी छिपाया नहीं जा रहा है।   समय रहते मीडिया को सारी जानकारियां दी जा रही हैं। गौर करें तो तस्वीरें और वीडियो भी मिल जा रहे हैं। सोनम के दर्शकों और प्रशंसकों के साथ परिजन भी खुश हैं। सोनम कपूर नए ज़माने की समझदार अभिनेत्री हैं।   वह आम दर्शकों की जिज्ञासाओं को समझती हैं। अपनी पीआर टीम के सहयोग से वह सभी के प्यार , स्नेह और सद्भावनाएँ बटोर रही हैं। सोनम के आलोचक भी मानते हैं कि सोनम के बात-व्यवहार में शालीनता और गरिमा रहती है। वह अपनी भावनाएं खुले मन से व्यक्त करती हैं। वह स्वंतत्रा स्वभाव की अभिनेत्री हैं। मुझे याद है अभिषेक डोगरा की फिल्म ‘ डॉली की डोली के समय मैं फिल्म के मुख्य कलाकार राजकुमार राव से मिलने गया था। वहीँ पहली बार अभिषेक डोगरा से परिचय हुआ था। फिल्म के लेखक उमाशंकर सिंह थे। उमा पहले पत्रकार रह चुके हैं और