इंटेलीजेंट एक्टर हैं अजय देवगन –राज कुमार गुप्ता
![Image](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhEL0qywbsXrgV9UDwt8tTfUVpUCJR3l2k2Cpn5-7NQ-Rm_7zHE-AHsS7mDfhvRT4A12dCeLON3JSLPbLEWAM2atEZZ9lweKicCeRUNbTQBGHGE5QMFf06m-EYBV3OK1pIc5ABW22sAka0/s320/ajay+devgan.jpg)
इंटेलीजेंट एक्टर हैं अजय देवगन –राज कुमार गुप्ता -अजय ब्रह्मात्मज राज कुमार गुप्ता की ‘रेड’ दर्शकों को पसंद आई है। यह अभी तक सिनेमाघरों में टिकी है। ‘आमिर’,’नो वन किल्ड जेसिका’ और ‘घनचक्क्र’ जैसी फिल्मों से अपनी खास पहचान बना चुके राज कुमार गुप्ता से यह बातचीत अजय देवगन के बारे में है। आज उनका जन्मदिन है। - ‘रेड’ के लिए अजय देवगन को ही चुनने के क्या कारण रहे ? 0 फिल्म के निर्माता कुमार मंगत ने अजय देवगन को इस फिल्म की कहानी सुना रखी थी। रितेश शाह ने स्क्रिप्ट पूरी की तो मैंने उन्हें ट्रीटमेंट के साथ स्क्रिप्ट सुनाई। उन्हें फिल्म का कथ्य पसंद आया। हम सभी एक ही पेज पर थे। अजय सर का मानना था कि यह कहानी कही जानी चाहिए। अजय देवगन की ईमानदार छवि है। वे मंझे हुए कलाकार हैं। हर डायरेक्टर अपनी फिल्म के लिए ऐसा एक्टर चाहता है। -क्या खूबियां हैं उनकी ? 0 अजय सर पूरा सहयोग करते हैं। वह कॉलेबरेशन और कम्युनिकेशन में विश्वास रखते हैं। उनका एक नजरिया है। वह खुद भी डायरेक्टर हैं। वे एक्टर-डायरेक्टर प्रोसेस और सिनेमा को समझते हैं। ऐसे एक्टर के साथ काम क