Posts

Showing posts with the label सिंह साहब द ग्रेट

फिल्‍म समीक्षा : सिंह साहब द ग्रेट

Image
- अजय ब्रह्मात्मज अनिल शर्मा और सनी देओल की जोड़ी ने 'गदर एक प्रेमकथा' जैसी कामयाब फिल्म दी है। दोनों ने फिर 'अपने' में साथ काम किया, इस फिल्म में धर्मेन्द्र और बाबी देओल भी थे। अनिल शर्मा ने एक बार फिर सनी देओल की छवि का उपयोग किया है। सनी का ढाई किलो का मुक्का अब साढ़े तीन किलो का हो चुका है। 'सिंह साहब द ग्रेट' में बार-बार सिख धर्म के गुरुओं और सरदार होने के महत्व का संदर्भ आता है, लेकिन अफसोस की बात है कि इस परिप्रेक्ष्य के बावजूद 'सिंह साहब द ग्रेट' के लिए साहब के वैचारिक महानता पर्दे पर अत्यंत हिंसक रूप में नजर आती है। हालांकि वह 'बदला नहीं बदलाव' से प्रेरित हैं। 'सिंह साहब द ग्रेट' की कहानी भ्रष्टाचार के खिलाफ कटिबद्ध एक कलक्टर की है। कलक्टर भदौरी नामक इलाके में नियुक्त होकर आते हैं। वहां उनकी भिड़ंत स्थानीय सामंत भूदेव से होती है। भूदेव के करोड़ों के अवैध कारोबार को रोकने और रेगुलट करने की मुहिम में वे स्वयं साजिश के शिकार होते हैं। उन्हें जेल भी हो जाती है। सजा कम होने पर जेल से छूटने के बाद वे सीधे भूदेव से बद