Posts

Showing posts with the label अवतार

फिल्‍म समीक्षा अवतार

कल्पना की तकनीकी उड़ान -अजय ब्रह्मात्‍मज जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार 3डी का डिजिटल जादू है। 3डी का स्पेशल चश्मा लगाकर सिनेमाघरों में बैठने के बाद अंधेरा होते ही पर्दे पर मायावी दुनिया आकार लेने लगती है। यहां दैत्याकार रोबोट हैं और सुपर तकनीक से चल रहा मिशन है। दुनिया की अब तक की सबसे महंगी फिल्म अवतार पहले ही फ्रेम से भव्यता का एहसास देती है। इस फिल्म में सिर्फ मनुष्य ही स्वाभाविक और सामान्य कद के हैं। बाकी सब कुछ विशाल है। इस अनोखी प्रेम कहानी में दो ग्रहों के जीवों का प्रेम है। कहानी आज से 145 साल आगे 2154 की है। पृथ्वी पर ऊर्जा की कमी है। ऊर्जा की तलाश में पृथ्वीवासी पंडोरा पहुंचते हैं। उन्हें पंडोरा यूनोबटैनियम चाहिए। इस कार्य के लिए वे मनुष्य के डीएनए से एक हाइब्रिड तैयार करते हैं और उसे पंडोरावासी का रूप देकर पंडोरा भेजते हैं। मरीन से रिटायर जेक सली को मिशन के लिए चुना जाता है। जेक पैराप्लेजिक रोग से ग्रस्त है। वह जिंदगी में कुछ करने की ख्वाहिश से इस मिशन में शामिल होता है। पंडोरा के निवासी प्रकृति के साथ तालमेल बिठा कर जीते हैं। उनके जीवन में मशीन नहीं है। जेक जाता तो है पंडोराव