Posts

Showing posts with the label गुमराह 3

मिलते ही प्रशंसक सलाह मांगते हैं -करण कुंद्रा

Image
-अजय ब्रह्मात्मज - ‘गुमराह’ के सीजन 3 में क्या नया हो रहा है? 0 हमारा शो किशोरों के क्राइम स्टोरी पर आधारित है। यह उन्हें जागरुक करने का काम करता है। फॉर्मेट पुराना ही रहेगा। कुछ नई चीजें हैं। जैसे कि आप खुद तैयार रहें। हमेशा सावधान रहें। अमूमन बुरी घटनाओं पर हमारी यही प्रतिक्रिया होती है कि ऐसा उनके साथ हुआ। हमारे साथ नहीं होगा। हम यही बता रहे हैं कि हमेशा अपरिचित ही अपराध नहीं करते हैं। हमारे परिचित और रिश्तेदार भी हो सकते हैं। खतरा कहीं से भी हो सकता है। - और क्या? 0 इस बार हम अधिक निडर होकर आ रहे हैं। हम अपनी सीमाएं जानते हैं। फिर भी कोशिशें जारी है। - सीजन 1  और 2 से क्या सीखा? 0 पहला सीजन प्रयोग के तौर पर शुरू हुआ था। मेरे लिए वह बहुत बड़ा शिफ्ट था। उसके पहले मैं केवल टीवी एक्टर था। मैं युवा दर्शकों के बीच बहुत पॉपुलर था। मेरी पॉपुलैरिटी की एंटरटेनमेंट वैल्यू थी। इस शो के बाद सभी ने मुझे मेरे नाम करण कुंद्रा से पहचाना। अभी उनकी आंखों में आदर दिखता है। अब मिलते ही प्रशंसक सलाह मांगने लगते हैं। मेरे प्रति उनका भरोसा बढ़ गया है। इस वजह से उनके प्रति मेरी जिम्मेदारी भी बढ़ गई है।