गांव जंगल की अलहदा आवाज मेघा श्रीराम डाल्टन
![Image](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhq0NseCl3Dn2-bPdmOvrCWnlROpClk4ZWn2b3_c427XBNc7Ki6y7FhJowHic42n-1LjtJ3z_DaNvdsD2sAapfEA7X_1Z-boIANJ1z7Afcp3M9FMJUHsPDU1bFD1kMns9PBGYUG-ygw0Hk/s320/megha+sriram+17+sept+16.png)
-अजय ब्रह्मात्मज अजय देवगन निर्देशित ‘ शिवाय ’ में मेघा श्रीराम डाल्टन की आवाज है। वह इसके म्यूजिक वीडियो में भी दिख रही हैं। मूल रूप से झारखंड के डाल्टेनगंज की निवासी के जीवनसंगी श्रीराम डाल्टन हैं। दोनों अद्भुत ऊर्जा के धनी हैं। उनकी बेचैन प्रतिभा अनगढ़ है। दोनों इन दिनों मुंबई में हैं। दोनों अपनी गति और मति के साथ खुद को एक्सप्लोर कर रहे हैं। मेघा की रुचि शुरू से गायकी में रही। बनारस में पढ़ाई के दौरान जीवन यापन के वास्ते कमाई के लिए वह स्थानीय म्यूजिक लेबल के साथ शिव से संबंधित भजन और श्लोकों का गायन करती थीं। शिव के श्लोंको और मंत्रों को आत्मसात कर चुकी मेघा ने अजय देवगन की ‘ शिवाय ’ के टायटल ट्रैक में अघोर मंत्र का जाप किया है। मेघा की आवाज अलहदा किस्म से प्रभावकारी है। खुरदुरी और बुलंद होने के साथ वह छंद में रहती है। उनकी इस खासियत को मिथुन ने समझा और ‘ बोलो हर हर हर ’ में सटीक ढंग से इस्तेमाल किया। मेघा की जर्नी बनी-बनायी लकीर पर नहीं रही है। एमटीवी कोक स्टूडियो के लिए ‘ धीरे धीरे ’ गाने के बाद उनकी पहचान बनी। उसके बाद फिल्मों में पार्श्व ग