Posts

Showing posts with the label विश्वास जगाती लड़कियां

रोजाना : विश्वास जगाती लड़कियां

Image
रोजाना   विश्वास जगाती लड़कियां - अजय ब्रह्मात्मज   आठवें जागरण फिल्म फेस्टिवल के तहत पिछले दिनों रांची और जमशेदपुर में अविनाश दास की फिल्म ‘ अनारकली ऑफ आरा ’ दिखाई गई। रांची और जमशेदपुर दोनों ही जगह के शो में भीड़ उमड़ी। हॉल की क्षमता से अधिक दर्शकों के आने से ऐसी स्थिति बन गई कि कुछ दर्शकों को को अंदर नहीं आने दिया गया। रांची और जमशेदपुर के शो हाउसफुल रहे। दोनों शहरों में शो के बाद फिल्म के निर्देशक अविनाश दास और हीरामन की भूमिका निभा रहे इश्‍तेयाक खान से दर्शकों ने सीधी बातचीत की।   उन्‍होंने अपनी जिज्ञासाएं रखीं। कुछ सवाल भी किए। अच्‍छी बात रही कि दोनों शहरों में लड़कियों ने सवाल-जवाब के सत्र में आगे बढ़ कर हिस्‍सेदारी की। ‘ अनारकली ऑफ आरा ’ के निर्देशक अविनाश दास के लिए दोनों शहरों के शोखास मायने रख्‍ते थे। मीडिया के उनके दोस्‍त तो वाकिफ हैं। अविनाश दास ने रांची शहर से अपने करिअर की शुरूआत की थी। उन्‍होंने ‘ प्रभात खबर ’ में तत्‍कालीन संपादक हरिवंश के मार्गदर्शन में पत्रकारिता और दुनियावी चेतना का ककहरा सीखा। इसी शहर में उनकी पढ़ाई-लिखाई भी हुई।