Posts

Showing posts with the label आबिदा परवीन

आइटम नंबर भी गाएंगे : रूना लैला व आबिदा परवीन

Image
-अमित कर्ण बांग्लादेश की प्रख्यात गायिका रूना लैला और पाकिस्तान की अजीमो-शान आबिदा परवीन अगले कुछ महीनों तक भारत में नजर आने वाली हैं। कलर्स के सिंगिंग रिएलिटी शो ‘सुर-क्षेत्र’ में दोनों आशा भोंसले के संग जज की भूमिका में हैं। इस शो में भारत और पाकिस्तान के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। दोनों का मानना है कि इन दिनों आइटम नंबर का जलवा है, लेकिन लंबी रेस में मेलोडी ही सस्टेन करेगी। -संगीत क्या है? रूना:- यह इबादत का, प्यार का पैगाम फैलाने का सबसे नायाब जरिया है। यह समाज, राष्ट्र और दुनिया को जोडऩे वाली कड़ी है। म्यूजिक प्रिचेज लव। इस शो में भी हम वही रखने की कोशिश कर रहे हैं। मौसिकी के जरिए हम सब एक हो सकते हैं। इसकी मिसाल भी क्रॉस-बॉर्डर शो में देखने को मिलते हैं। वहां विभिन्न मुल्कों के प्रतिभागी साथ गा रहे हैं। खाना खा रहे हैं। हंसी-मजाक करते हैं। कोई अंतर महसूस नहीं होता। मेरे ख्याल से संगीत के जरिए हम आपसी कड़वाहट कम कर सकते हैं। सियासी लोगों से एक ही दरख्वास्त है कि संगीत को संगीत ही रहने दें, इसे सियासत का नाम न दें। आबिदा:- यह मेरे लिए परवरदिगार की ईजाद है। इसके चलते पूरी