Posts

Showing posts with the label रोज़ाना : बेटियों से शक्ति कपूर की अपील

रोज़ाना : बेटियों से शक्ति कपूर की अपील

Image
रोज़ाना शक्ति कपूर की बेटियों से अपील - अजय ब्रह्मात्‍मज हाल ही में अभिनेता शक्ति कपूर ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। सभी जानते हैं कि शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर चर्चित और लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। पिछले कुछ समय से शक्ति कपूर और श्रद्धा कपूर चर्चा में हैं। मुंबई की हिंदी फिल्‍म इंडस्‍ट्री के गलियारों और फिल्‍मी पत्र-पत्रिकाओं में लगातार खबरें चल रही हैा कि ' रॉक ऑन ' के समय से फरहान अख्‍तर और श्रद्धा कपूर के बीच कुछ चल रहा है। दोनों की नजदीकियों के किस्‍से पहले तो फिल्‍म रिलीज के समय के प्रचार अभियान का किस्‍सा लगे , लेकिन बाद की खबरों से भान हुआ कि मामला गंभीर है। बीच में यह भी खबर आई कि शक्ति कपूर श्रद्धा कपूर को मना कर घर वापस ले आए थे। शक्ति कपूर के ताजा वीडियो संदेश के आशय पर गौर करें तो वे आम बेटियों के बहाने सीधे श्रद्धा कपूर को संबोधित कर रहे हैं। इस वीडियो संदेश में शक्ति कपूर ने कहा है कि मैं एक पिता हूं। मेरी एक बेटी है और एक बेटा भी है। अगली पंक्तियों में बात बेटी तक सिमट जाती है। वे कहते हैं कि हम ने तुम्‍हें लाड़ के साथ पढ़ाया।