Posts

Showing posts with the label बारबरा मोरी

आजादी है इश्क-बारबरा मोरी

- अजय ब्रह्मात्मज  उनका अंदाज जितना बिंदास है, बोल उतने ही बेबाक। काइट्स की विदेशी नायिका बारबरा मोरी से बातचीत के अंश-  [काइट्स के बारे में क्या कहना चाहेंगी?] अमेजिंग लव स्टोरी है। मैं फाच्र्युनेट हूं कि इस फिल्म का पार्ट बनने का मौका मिला। यह मेरी पहली एक्शन, इंग्लिश और बॉलीवुड मूवी है। मैं सचमुच बहुत खुश हूं। [इस फिल्म के पहले भारत के बारे में आप क्या विचार रखती थीं? कितना जानती थीं?] मैं भारत और यहां के सिनेमा के बारे में अधिक नहीं जानती थी। यह जानती थी कि यहां की फिल्म इंडस्ट्री बहुत बड़ी है, लेकिन यहां की फिल्में नहीं देखी थीं। मैं छुट्टी बिताने के लिए भारत आना चाहती थी। संयोग देखिए कि छुट्टी मनाने के बजाए काम करने आ गई और लगभग दो महीने रही। इस बार भी दस दिनों तक रहूंगी। भारत में मेरा हर अनुभव नया और आनंददायक रहा। यहां मैं जिससे भी मिली, उसने मेरे दिल को छुआ। [भारत में कौन-कौन सी जगहें देख पाई?] अभी तक मुंबई और गोवा ़ ़ ़ दूसरे ट्रिप में छुट्टी मनाने के लिए गोवा गई थी। वहां के समुद्रतट बहुत अच्छे हैं। [रितिक के साथ काम का अनुभव अपने देश के एक्टरों से कितना अलग रहा?] रितिक परफेक्श

प्यार की उड़ान है काइट्स-राकेश रोशन

-अजय ब्रह्मात्‍मज उनकी फिल्मों का टाइटल अंग्रेजी अक्षर 'के' से शुरू होता है और वे बॉक्स ऑफिस पर करती हैं कमाल। रिलीज से पहले ही सुर्खियां बटोर रही नई फिल्म काइट्स के पीछे क्या है कहानी, पढि़ए राकेश रोशन के इस स्पेशल इंटरव्यू में- [इस बार आपकी फिल्म का शीर्षक अंग्रेजी में है?] 2007 में अपनी अगली फिल्म के बारे में सोचते समय मैंने पाया कि आसपास अंग्रेजी का व्यवहार बढ़ चुका है। घर बाहर, होटल, ट्रांसपोर्ट; हर जगह लोग धड़ल्ले से अंग्रेजी का प्रयोग कर रहे हैं। लगा कि मेरी नई फिल्म आने तक यह और बढ़ेगा। ग्लोबलाइजेशन में सब कुछ बदल रहा है। अब पाजामा और धोती पहने कम लोग दिखते हैं। सभी जींस-टीशर्ट में आ गए हैं और अंग्रेजी बोलने लगे हैं। यहीं से काइट्स का खयाल आया। एक ऐसी फिल्म का विचार आया कि लड़का तो भारतीय हो, लेकिन लड़की पश्चिम की हो। उन दोनों की प्रेमकहानी भाषा एवं देश से परे हो। ]यह प्रेम कहानी भाषा से परे है, तो दर्शक समझेंगे कैसे?] पहले सोचा था कि भारतीय एक्ट्रेस लेंगे और उसे मैक्सिकन दिखाएंगे। बताएंगे कि वह बचपन से वहां रहती है, इसलिए उसे हिंदी नहीं आती। फिर लगा कि यह गलत होगा। यह सब

रेड कार्पेट पर मटकते चहकते सितारे

Image
-अजय ब्रह्मात्मज आए दिन पत्र-पत्रिका और टीवी चैनलों पर स्टारों के रेड कार्पेट पर चलने की खबर और तस्वीरें आती रहती हैं। कान फिल्म समारोह में पहले सोनम कपूर के रेड कार्पेट पर चलने की खबर आई। फिर इंटरनेशनल सौंदर्य प्रसाधन कंपनी ने स्पष्टीकरण दिया कि रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय ही चलेंगी। अंदरूनी कानाफूसी यह हुई कि ऐश्वर्या ने सोनम का पत्ता कटवा दिया। समझ सकते हैं कि रेड कार्पेट का क्या महत्व है? ऑस्कर के रेड कार्पेट पर स्लमडॉग मिलेनियर के लिए भारतीय एक्टर अनिल कपूर और इरफान खान चले। साथ में फिल्म के बाल कलाकार भी थे। भारत में ऑस्कर रेड कार्पेट की तस्वीरें प्रमुखता से छपीं। उन्हें पुरस्कार समारोह के समान ही महत्व दिया गया। कान फिल्म समारोह में काइट्स की जोड़ी रितिक रोशन और बारबरा मोरी ने रेड कार्पेट पर तस्वीरें खिंचवाई। देखें तो रेड कार्पेट पिछले कुछ सालों में प्रकाश में आया है। पहले विदेश से आए प्रमुख राजनयिक मेहमानों के लिए रेड कार्पेट वेलकम का चलन था। बाद में विदेश के पुरस्कार समारोह और कार्यक्रमों की तर्ज पर भारत मेंभी रेड कार्पेट का चलन बढ़ा। मुख्य कार्यक्रम से पहले स्टार और सेलिब्रिट

बारबरा मोरी:पहला परिचय

Image
राकेश रोशन की कंपनी फिल्मक्राफ्ट ' काइट्स' नाम की फ़िल्म बना रही है.इस फ़िल्म के निर्देशक अनुराग बासु हैं.अनुराग बासु की ' गैंगग्स्टर' और 'मेट्रो' मशहूर फिल्में रही हैं.अनुराग बासु ने सीरियल निर्देशन से शुरूआत की थी.उन्हें फ़िल्म निर्देशन का पहला मौका महेश भट्ट ने दिया.फ़िल्म थी 'साया' ,जो बुरी तरह फ्लॉप हुई थी.लेकिन महेश भट्ट ने हिम्मत नहीं हरी.दोनों ने एक और फ्लॉप फ़िल्म बनाई.उस फ़िल्म की समाप्ति के समय अनुराग बासु को ब्लड कैंसर हो गया था.पत्नी की सेवा और अपने आत्मबल से वह इस जानलेवा बीमारी की गिरफ्त से बाहर आया.भट्ट कैंप से बहर आकर उनहोंने 'मेट्रो' बनाई.यह फ़िल्म खूब पसंद की गई.उसके बाद ही राकेश रोशन ने उन्हें अपनी कंपनी की फ़िल्म बनने के लिए निमंत्रित किया। यह तो तय था कि फ़िल्म के हीरो रितिक रोशन होंगे,लेकिन फ़िल्म की कहानी के लायक हीरोइन नहीं मिल पा रही थी.अनुराग ने राकेश रोशन से कहा कि क्यों न हॉलीवुडकी हीरोइनों में से चुना जाए.राकेश रोशन ने अनुराग को खुली छूट दी.कई सारी हीरोइनों से मिलने के बाद आखिरकार अनुराग बासु ने बारबरा मोरी को पसंद क

बारबरा मोरी:रितिक रोशन की नई हीरोइन

Image
बारबरा मोरी रितिक रोशन की नई हीरोइन हैं.उरुग्वे की बारबरा मोरी रितिक रोशन के साथ अनुराग बासु के निर्देशन में 'काइट्स' फ़िल्म में काम करेंगी.इसके निर्माता राकेश रोशन ही हैं.बारबरा मोरी ke बारे में विशेष जानकारी कल सुबह पढ़ें.