अभिषेक बच्चन का जन्मदिन

आज अभिषेक का जन्मदिन है.पूरा बच्चन परिवार आज जयपुर में है,क्योंकि अभिषेक बच्चन वहाँ राकेश मेहरा की फिल्म दिल्ली-६ की शूटिंग कर रहे हैं.राकेश उन्हें छोड़ना नहीं चाहते थे और परिवार के अन्य सदस्य खाली थे लिहाजा तय हुआ की जन्मदिन जयपुर में ही मनाया जाये।

अभिषेक बच्चन को अपने पिता अमिताभ बच्चन की छवि की छाया से निकलने में पांच साल और १६ फिल्में लग गयीं.मशहूर पिता के बेटे होने का नुकसान अभिषेक को उठाना पड़ा है,लेकिन उस नुकसान की तुलना में फायदे अधिक हुए है.दूसरे ऐक्टर तो सवाल करते ही हैं न की अगर अभिषेक के पिता अमिताभ बच्चन नहीं होते तो क्या उन्हें १६ फिल्मों का मौका मिलता?जवाब एक ही होगा की नहीं मिलता।

इसके बावजूद अभिषेक अभी जिस स्थिति में हैं और उन्होंने जो थोड़ी जगह बनायीं है,उसमें उनकी मेहनत और लगन है.और फिर दर्शकों ने भी स्वीकार कर ही लिया.युवा के बाद से ही अभिषेक बच्चन की स्वतंत्र पहचान बनी.पिछले साल आई गुरु कथ्य के स्तर पर चाहे जैसी फिल्म हो,लेकिन ऐक्टर अभिषेक बच्चन के नज़रिये से देखें तो उन्होंने एक कठिन भूमिका को साकार किया था।

गुरु की बात आई तो चवन्नी आप को बताना चाहता है कि अभिषेक बच्चन ने फिल्म के नायक गुरु की भूमिका निभाने में अपने निर्माता मित्र वासु भगनानी की मदद ली थी.उन्होंने गुरु के चलने-फिरने और बात-व्यवहार में वासु का अंदाज ढल दिया था.इस फिल्म के लिए अभिषेक बच्चन को मोटा भी होना पड़ा था.खुद को मोटा करना थोडा मुश्किल काम होता है।

अभिषेक बच्चन फिलहाल बहुत खुश हैं.कह सकते हैं की देश की एक खूबसूरत अभिनेत्री उनकी पत्नी हैं.उनका फिल्मी कैरिअर ठीक चल रहा है.उनके माता-पिता भी सक्रिय जीवन जी रहे हैं।

बधाई अभिषेक बच्चन!जन्मदिन की असंख्य बधाई!!

Comments

जयपुर से अपनी भी बधाई

Popular posts from this blog

संस्‍मरण : विरेन्‍द्र वर्मा,कुर्सियां और स्‍टार

फिल्‍म समीक्षा : एंग्री इंडियन गॉडेसेस

Gr8 Marketing turns Worst Movies into HITs-goutam mishra