रोज़ाना : अलहदा हैं दर्शक बिहार-झारखंड के



रोज़ाना
अलहदा हैं दर्शक बिहार-झारखंड के
-अजय ब्रह्मात्‍मज
एक ट्रेड मैग्‍जीन की ताजा रिपोर्ट में पिछले नौ सालों में देश की भिन्‍न टेरिटरी में सर्वाधिक पॉपुलर फिल्‍म स्‍टारों की लिस्‍ट छपी है। यह लिस्‍ट अधिकतम बॉक्‍स आफिस कलेक्‍शन के आधार पर तैयार की गई है। इस लिस्‍ट में आमिर खान देश की सभी अैटिरी में नंबर वन हैं एक बिहार-झारखंड छोड़ कर। बिहार और झारखंड के दर्शकों की पसंद और सराहना अलहदा है।
ट्रेड पंडित बताते हैं कि बिहार और झारखंड में आज भी सनी देओन,मिथुन चक्रवर्ती और सुनील शेट्टी की फिल्‍में दूसरे स्‍टारों की तुलना में ज्‍यादा पसंद की जाती हैं। छोटे शहरों और कस्‍बों के सिनेमाघरों में जब ताजा रिलीज सोमवार तक दम तोड़ने लगती हैं तो मैनेजर क्षेत्रीय वितरकों की मदद से किसी ऐसे स्‍टार की फिल्‍म रीरन में चला देते हैं। दो उदाहरण याद आ रहे हैं इस अलहदा रुचि के।
अभी अक्षय कुमार देश के लोकप्रिय स्‍टारों की अगली कतार में हैं। उनकी हर फिल्‍म अच्‍छा व्‍यवसाय कर रही है। 1999 के पहले उनके करिअर में उतार आया था। तभी सुनील दर्शक के निर्देशन में उनकी फिल्‍म जानवर आई थी। यह फिल्‍म तब बिहार में चली थी और खूब चली थी। इस फिल्‍म नमें बिहार के समर्थन से अक्षय कुमार के ड1बते-उपलाते करिअर को तिनके का सहारा मिला था। वे चल पड़े थे। उनकी फिल्‍में सफल होने लगी थीं।
दूसरा उदाहरण सूरज बड़जात्‍या की फिल्‍म विवाह का है। शाहिद कपूर और अमृता राव अभिनीत इस फिल्‍म को मुंबई समेत सभी मुख्‍य देटिरी के दर्शकों ने रिजेक्‍ट कर दिया था। बिहार और झाारखंड के दर्शकों ने विवाह पसंद की थी। हालांकि तब ट्रेड पंडितों ने अपने आकलन,विश्‍लेषण और निष्‍कर्ष में बिहार से मिले समर्थन को नजरअंदाज कर फिल्‍म को असफल घोषित कर दिया थ। उनके दावे के बावजूद निर्माता-निर्देशक संतुष्‍ट थें कि बिहार और झारखंड ने उन्‍हें बचा लिया।
भले ीि कम कलेक्‍शन की वजह से बिार और झारखंड की पसंद को ट्रेड सर्किल में तवज्‍जों नहीं मिलती हो,लेकिन बिहार और झारखंड के दर्शक बहती हवा के साथ नहीं चलते। वे समय-समय पर अपनी पसंद-नापसंद जाहिर कर देते हैं। उन्‍होंने पिछले दशक में सलमान खान को अधिक पसंद किया है। उन्‍होंने इस तथ्‍य की परवाह नहीं की कि आमिर खान अभी सबसे अणिक पॉपुलर हैं। अफसोस की बात है कि फिल्‍म स्‍टार जान भी नहीं पाते। सलमान खान को पटना और रांची की एक यात्रा करनी चाहिए। उन्‍हें अपने प्रशंसकों से खुद को कनेक्‍ट करना चाहिए। उनके अलहदेपन का सम्‍मान करना चाहिए।

Comments

Pooja Singh said…
बिल्कुल सही.... I
Satyam said…
Bahut hi accha sir
Satyam said…
Bahut hi accha sir

Popular posts from this blog

तो शुरू करें

फिल्म समीक्षा: 3 इडियट

फिल्‍म समीक्षा : आई एम कलाम