बाक्‍स आफिस फरवरी



-अजय ब्रह्मात्‍मज

नहीं चली वन बाय टू6 फरवरी 2014
अभय देओल अभिनीत देविका भगत की फिल्म वन बाय टूसे कोई अपेक्षा नहीं थी। रिलीज के पहले से विवादों मैं फंसी इस फिल्म को ढंग का प्रचार नहीं मिल पाया। शहरी संबंधों को नए तरीके से देख रही वन बाय टूका नजरिया दर्शकों को पसंद नहीं आया। हिंदी फिल्मों के इतिहास में वन बाय टूने रिलीज के दिन ही विदेशी दर्शकों के लिए इसे फेसबुक पर रिलीज कर एक नई पहल की। सलमान खान की जय होने आखिरकार 100 करोड का आंकडा पार कर लिया। मरा हाथी भी सवा लाख का होता है। सलमान खान की फिल्म नहीं चलने पर भी 100 करोड़ का कारोबार कर लेती है।

हंसी तो फंसी भी नहीं चली 13 फरवरी 2014
पिछले हफ्ते चार फिल्में एक साथ रिलीज हुईं। या रब और हार्टलेस की चर्चा के बावजूद उन्हें संतोषजनक दर्शक नहीं मिले। नीला माधव पांडा की बबलू हैप्पी है का भी कमोबेश यही हाल रहा। ट्रेड पंडितों के मुताबिक अगर तीनों फिल्में एक साथ नहीं आतीं तो उन्हें अलग-अलग कुछ दर्शक मिल भी जाते। धर्मा प्रोडक्शन और फैंटम के संयुक्त निर्माण में बनी हंसी तो फंसी से बड़ी उम्मीद थी। परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की हॉट जोड़ी भी दर्शकों को अधिक आकर्षित नहीं कर सकी। इस फिल्म का वीकएंड कलेक्शन अपेक्षा कम रहा। हालांकि फिल्म ने शुक्रवार के मुकाबले शनिवार और रविवार को बढ़त दिखाई,फिर भी वीकएंड कलेक्शन 17 करोड़ के लगभग रहा। बाकी तीनों फिल्मों के कलेक्शन उल्लेखनीय नहीं रहे।

गुंडे को मिले दर्शक 20 फरवरी 2014
यशराज फिल्म्स अली अब्बास जफर निर्देशित गुंडे का वीकएंड कलेक्‍शन संतोषजनक रहा। पहले दिन इस फिल्म का कलेक्‍शन  14 करोड़ से ज्‍यादा रहा। रणवीर सिंह,, प्रियंका और अर्जुन कपूर की फिल्म के लिये यह कलेक्‍शन औसत से बेहतर माना गया। रणवीर सिंहबॉक्स ऑफिस के भरोसेमंद स्‍टार के तौर पर उभर रहे हैं। इस फिल्म का वीकएंड कलेक्‍शन 42 करोड़ से अधिक रहा। शनिवार को कलेक्‍शन में आई गिरावट रविवार के  रविवार के इजाफे से ठीक हो गई। यह पिफल्‍म सोमवार के बाद भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है।

Comments

Unknown said…
Please Join This Blog - www.facingverity.blogsot.in

Popular posts from this blog

तो शुरू करें

फिल्म समीक्षा: 3 इडियट

फिल्‍म समीक्षा : आई एम कलाम