Posts

Showing posts with the label अजीत सिन्‍हा

फिल्‍म समीक्षा : वाह ताज

Image
-अजय ब्रह्मात्‍मज अ जीत सिन्हा की ' वाह ताज ' विशेष आर्थिक क्षेत्र और किसानों की समस्या को लेकर बनाई गई फिल्म है। उन्होंने आगरा के ताजमहल को केंद्र में लेकर कथा बुनी है। उद्योगपति विरानी अपने पिता के सपनों को पूरा करने के लिए किसानों को उनकी उपजाऊ ज़मीन से बेदखल कर देता है। गांव के किसानों का नेता तुपकारी विरोध करता है तो वह एक राजनीतिक पार्टी के नेता और गुंडों की मदद से उसकी हत्या करवा देता है। यह बात विदेश में पढाई कर रहे उसके छोटे भाई विवेक को पता चलती है तो वह गांव लौटता है। उसके साथ उसकी गर्लफ्रेंड रिया भी आ जाती है। दोनों मिलकर एक युक्ति सोचते हैं। ' वह ताज ' इसी युक्ति की फिल्म है। इस युक्ति के तहत दोनों होशियारी से कागजात जमा करते हैं और ताजमहल पर दावा ठोक देते हैं। वे महाराष्ट्र के तुकाराम और सुनंदा बन जाते हैं। अपने साथ एक लड़की को बेटी बना कर ले आते हैं। विवेक का दावा है कि उसके दादा के परदादा के परदादा की यह ज़मीन है। मुग़ल बादशाह शाहजहांं ने उसे हथिया लिया था। मामला कोर्ट में पहुंचता है। वहां विवेक के जमा किए कागजातों को गलत साबित करना