Posts

Showing posts with the label सुनील शेट्टी का 'स्वस्थ भारत'

रोज़ाना : सुनील शेट्टी का 'स्वस्थ भारत'

Image
रोज़ाना सुनील शेट्टी का ' स्वस्थ भारत '                                 - अजय ब्रह्मात्मज गोवा में ' इंडियाज़ असली चैंपियन ' की शूटिंग कर रहे सुनील शेट्टी का रंग धूप और गर्मी की वजह से गाढ़ा हो गया है। अगले महीने से ऐंड टीवी पर आने वाले इस शो के मेजबानी में तल्लीन सुनील शेट्टी को मनमाफिक काम मिला है। 12 प्रतिभागियों के साथ गोवा में लगातार शूटिंग कर रहे सुनील शेट्टी चाहते हैं कि दर्शक उनके शो से कुछ सीखें। 12 प्रतिभागियों के माध्यम से सुनील शेट्टी दर्शकों के बीच शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का संदेश भी देना चाहते हैं। उनकी पहल पर इस शो के साथ ' स्वस्थ भारत अभियान ' जोड़ दिया गया है। ध्वनि और उद्देश्य में यह ' स्वच्छ भारत अभियान ' से मिलता-जुलता है। सुनील मानते हैं कि स्वच्छता और स्वास्थ्य का सीधा संबंध है। पिछले कुछ समय से सुर्खियों से गायब सुनील शेट्टी ने काम से छुट्टी ले रखी थी। उनके पिता सख्त बीमार थे। पिता की तीमारदारी में दिल-ओ-जान से लगे सुनील शेट्टी ने लगभग तीन सालों तक खुद को लाइमलाइट से बाहर रखा। पिता के दिव