Posts

Showing posts with the label priyanka chopra

पूर्वाग्रह तोड़ने निकली हूं - प्रियंका चोपड़ा

Image
-अजय ब्रह्मात्‍मज     अगर आप प्रियंका चोपड़ा के ट्विटर हैंडल के 98 लाख 26 हजार 796 फॉलोअर्स में से एक हैं तो आप का बताने की जरूरत नहीं है कि वह इन दिनों कितनी व्‍यस्‍त चल रही हैं।  देश में अहमदाबाद,चंडीगढ़ और दिल्‍ली की यात्राओं से मुंबई लौटती हैं तो यहां बैठकों और इंटरव्‍यू का सिलसिला चलता है। कुछ कमिटमेंट पूरे होते हैं और कुछ अगली बार के लिए टल जाते हैं। किसी भी फिल्‍म स्‍टार के लिए ऐसा वक्‍त बहुत नाजुक होता है,क्‍योंकि वह एक तरफ आपने नए प्रशंसक बना रहा होता है,लेकिन दूसरी तरफ पुराने समर्थक खो रहा होता है। हीरोइनों के मामले में मामला और संगीन हो जाता है। प्रियंका चोपड़ा अभी इसी दौर से गुजर रही हैं। उन्‍होंने जोया अख्‍तर की ‘ दिल धड़कने दो ’ में आएशा मेहरा की भूमिका निभाई है। इस फिल्‍म में रणवीर सिंह उनके भाई बने हैं। दोनों की पिछली फिल्‍म ‘ गुंडे ’ थी। उसमें वे रोमांस करते नजर आए थे। कहना मुश्किल है कि प्रेमी ’ प्रेमिका के रूप में रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा को देख चुके दर्शक भाई-बहन के रूप में उन्‍हें पसंद करेंगे कि नहीं ? शाह रूख खान और ऐश्‍वर्या राय की ‘ जोश ’ को

लैं‍गिक समानता पर प्रियंका चोपड़़ा

प्रियंका चोपड़ा के संग अंतरंग बातें और पल

Image

सिंगर प्रियंका चोपड़ा

Image
- अजय ब्रह्मात्मज फिल्म पत्रकारिता में स्टारों, निर्देशकों और तकनीशियनों से बार-बार की मुलाकात में कुछ आप के प्रिय हो जाते हैं। प्रियंका चोपड़ा उनमें से एक हैं। राज कंवर ने मिस वल्र्ड प्रियंका चोपड़ा और मिस यूनिवर्स लारा दत्ता के साथ ‘अंदाज’ शुरू की थी। उसमें उनके हीरो अक्षय कुमार थे। फिल्मालय स्टूडियो में इस फिल्म के सेट पर उन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपने माता-पिता के साथ आती थीं। उनके माता-पिता ने बेटी के करियर के लिए बड़ा फैसला लिया था। वे बेटी को सहारा और आसरा देने के लिए सब कुछ छोडक़र मुंबई आ गए थे।     उस पहली मुलाकात में ही प्रियंका चोपड़ा ने प्रभावित किया था। एक लगाव सा महसूस हुआ  था। मिडिल क्लास मूल्यों की प्रियंका चोपड़ा की बातों में छोटे शहरों में बिताए दिनों की प्रतिध्वनि सुनी जा सकती थी। मिस वल्र्ड खिताब से मिले एक्सपोजर और अमेरिका में स्कूल की पढ़ाई करने के बाद भी प्रियंका चोपड़ा में एक कस्बाई लडक़ी थी। इसे आप देख सकते हैं। बातें करने, इठलाने, मुस्कुराने, झेंपने, खिलखिलाने और एहसास में उत्फुल्लता नजर आती है। प्रियंका चोपड़ा ने गिरते-पड़ते और आगे बढ़ते हुए ‘बर्फी’ तक का