Posts

Showing posts with the label नरगिस दत्‍त पुरस्‍कार

राष्ट्रीय एकता के पुरस्कार से सम्मानित हिंदी फिल्में

Image
-अजय ब्रह्मात्मज अभी न तो हम गुलाम हैं और न ही कोई आजादी की लड़ाई चल रही है। युद्ध और आक्रमण की स्थिति भी नहीं है। हालांकि पड़ोसी देशों से तनाव बना हुआ है और अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद से हम अछूते नहीं हैं। फिर भी आजादी के 64 सालों में देश ने काफी प्रगति की है। दुनिया के विकसित देशों में हमारी गिनती होने लगी है। इस माहौल में देश की संप्रभुता बनाए रखने के लिए जरूरी है कि हम राष्ट्रीय एकता पर ध्यान दें। भारत सरकार की राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समिति सन् 1966 से हर साल एक फिल्म को राष्ट्रीय एकता की सर्वोत्तम फिल्म का पुरस्कार देती है। अभी तक हिंदी में बनी पंद्रह फिल्मों को राष्ट्रीय एकता की सर्वोत्तम फिल्मों के रूप में चुना गया है। राष्ट्रीय एकता पुरस्कार आरंभ हुए को पहला पुरस्कार मनोज कुमार अभिनीत ‘शहीद’ को मिला। 1966 - शहीद 1967 - सुभाष चंद्र 1970 - सात हिंदुस्तानी 1974 - गरम हवा 1975 - परिणय 1984 - सूखा 1985 - आदमी और औरत 1988 - तमस 1994 - सरदार 1998 - बोर्डर 1999 - जख्म 2001 - पुकार 2004 - पिंजर 2005 - नेताजी सुभाष चंद्र बोस 2008 - धर्म 2010 - दिल्ली-6 अगर आपने ये फिल्में नहीं देखी ह