Posts

Showing posts with the label रंगोली सजाएंगी नीतू चंद्रा

रोजाना : रंगोली सजाएंगी नीतू चंद्रा

Image
रोजाना रंगोली सजाएंगी नीतू चंद्रा -अजय ब्रह्मात्‍मज अगले रविवार से दूरदर्शन से प्रसारित ‘ रंगोली ’ की होस्‍ट बदल रही हैं। अभी तक इसे स्‍वरा भास्‍कर प्रस्‍तुत कर रही थीं। 28 मई से नीतू चंद्रा आ जाएंगी। 12 साल पहले हिंदी फिल्‍म ‘ गरम मसाला ’ से एक्टिंग करिअर आरंभ कर चुकी हैं। नीतू चंद्रा ने कम फिल्‍में ही की हैं। बहुप्रतिभा की धनी नीतू एक्टिंग के साथ खेल में भी एक्टिव हैं। वह थिएटर भी कर रही हैं। अब वह टीवी के पर्दे को शोभायमान करेंगी। नई भूमिका में वह जंचेंगी। इस बीच उन्‍होंने भोजपुरी और मैथिली में फिल्‍मों का निर्माण किया,जिनका निर्देशन उनके भाई नितिन नीरा चंद्रा ने किया। बिहार की भाषाओं में ऑडियो-विजुअल कंटेंट के लिए कटिबद्ध भाई-बहन का समर्पण सराहनीय है। ‘ रंगोली ’ दूरदर्शन का कल्‍ट प्रोगांम है। कभी हेमा मालिनी इसे प्रस्‍तुत करती थीं। बाद में शर्मिला टैगोर,सारा खान,श्‍वेता तिवारी,प्राची शाह और स्‍वरा भास्‍कर भी होस्‍ट रहीं। सैटेलाइट चैनलों के पहले दूरदर्शन से प्रसारित ‘ रंगोली ’ और ‘ चित्रहार ’ दर्शकों के प्रिय कार्यक्रम थे। सभी को उनका इंतजार रहता था। दोनों क