Posts

दरअसल:प्रचार में गौण होते निर्देशक

-अजय ब्रह्मात्मज हर कलाकार अपने इंटरव्यू में निर्देशक को कैप्टन ऑफ द शिप कहता है। मुहावरा बहुत पुराना जरूर है, लेकिन यही मुहावरा प्रचलित है। हां, निर्देशक फिल्म रूपी जहाज का कप्तान होता है, क्योंकि यही सच है। निर्देशक ही फिल्म की प्लानिंग करता है। एक रचना-संसार सुनिश्चित करता है। लेखक की मदद से किरदार गढ़ता है और फिर उनमें प्राण फूंक देता है। पर्दे पर चलते-फिरते वे किरदार दर्शकों से संवाद और संवेदना स्थापित करते हैं। दो से तीन घंटे की उस दुनिया को गढ़ने वाला निर्देशक ही होता है। अगर आप फिल्म जगत से वाकिफ हैं और निर्माण की प्रक्रिया से परिचित हैं, तो निर्देशक की नियामक भूमिका को समझ सकते हैं। एक सिम्पल विचार को फिल्म में परिणत करना और फिर उसे व्यापार योग्य वस्तु बना देने में आज के निर्देशक की भूमिका फिल्म पूरी होने के साथ खत्म हो जाती है। फिल्म का फाइनल प्रिंट आते ही इन दिनों बाजार के जानकार उसकी मार्केटिंग और पैकेजिंग की रणनीति तय करना शुरू कर देते हैं। अफसोस की बात तो यह है कि इस रणनीति में निर्देशक की राय नहीं ली जाती और न उसे इतना जरूरी समझा जाता है कि फिल्म के प्रचार में उसका समुचि

बॉक्स ऑफिस:२२.०८.२००८

पर्व-त्योहार से हुआ फायादा पर्व-त्योहार के दिनों में सिनेमाघरों में भीड़ बढ़ जाती है। साथ में छुट्टियां आ जाएं तो टिकट बिक्री अच्छी होती है। पिछले हफ्ते रिलीज हुई बचना ऐ हसीनों और गाड तुसी ग्रेट हो को 15 अगस्त, रक्षाबंधन, शब-ए-बारात और नवरोज के साथ रविवार का फायदा हुआ। चार दिनों में फिल्मों का आरंभिक कलेक्शन संतोषजनक रहा। बचना ऐ हसीनों यशराज की फिल्म है। इस बार उन्हें सामान्य लाभ होता दिख रहा है। टशन के गम के बाद यशराज टीम में खुशी की लहर लौटी है। महानगरों और मल्टीप्लेक्स में यह फिल्म अधिक पसंद की जा रही है। सिंगल स्क्रीन और अपेक्षाकृत मध्यम व छोटे शहरों में इसके दर्शक तेजी से घट रहे हैं। फिल्म की कहानी और किरदार हिंदी सिनेमा के दर्शक से कनेक्ट नहीं हो पाए। दूसरी फिल्म गाड तुसी ग्रेट हो में सलमान खान के कारण दर्शकों ने रुचि दिखाई। यह फिल्म छोटे शहरों और सिंगल स्क्रीन में ज्यादा अच्छा व्यवसाय कर रही है। वैसे इस फिल्म के प्रति भी दर्शकों का उत्साह जल्दी ही ठंडा हो गया। मंगलवार से इस फिल्म के दर्शक घटे हैं। लगता है कि बचना ऐ हसीनों और गाड तुसी ग्रेट हो सामान्य बिजनेस ही कर पाएंगी। पिछली फ

जो काम मिले, उसे मन से करो: बिपाशा बसु

फिल्म बचना ऐ हसीनों की एक हसीना बिपाशा बसु हैं। उनका फिल्म के हीरो से मुंबई में रोमांस होता है। कुछ गाने होते हैं और बस काम खत्म। हीरोइन की ऐसी भूमिकाओं से बहुत संतुष्ट नहीं होतीं बिपाशा बसु, हालांकि वे नाखुश भी नहीं हैं। वे आह भरती हुई कहती हैं, अब कहां बची हैं लीड भूमिकाएं। वैसे रोल ही नहीं लिखे जा रहे हैं! मैंने तो कुछ सालों पहले ही लीड रोल की चिंता छोड़ दी। काम करना है, तो जो भूमिका मिले, उसे मन से करो और उसी में अपनी छाप छोड़ दो। बिपाशा आश्वस्त हैं कि दीपिका पादुकोण और मिनिषा लांबा जैसी नई अभिनेत्रियों के बीच वे बेमेल नहीं लगेंगी। वे धीरे से बता भी देती हैं, मिनिषा उम्र में मुझसे बड़ी ही होंगी। हां, वे देर से फिल्मों में आई हैं, इसलिए मुझ से छोटी दिखती हैं। वैसे उम्र से क्या फर्क पड़ता है? आप जब तक पर्दे पर आकर्षक और ग्लैमरस दिखते हैं, तब तक सब ठीक है। बिपाशा इस फिल्म में राधिका का किरदार निभा रही हैं, जो दुनिया के रस्म-ओ-रिवाज को नहीं मानती। वे मानती हैं किउनकी स्क्रीन एज ज्यादा है। वे पिछले छह सालों से काम कर रही हैं। मॉडलिंग, फिल्में और विज्ञापनों की वजह से उनका चेहरा जाना-पहचा

श्रीमान सत्यवादी और गुलजार

माना जाता है कि बिमल राय की फिल्म 'बंदिनी' से गुलजार का फिल्मी जीवन आरंभ हुआ। इस फिल्म के गीत 'मेरा गोरा अंग लेइ ले' का उल्लेख किया जाता है। किसी भी नए गीतकार और भावी फिल्मकार के लिए यह बड़ी शुरूआत है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि गुलजार ने 'बंदिनी' से तीन साल पहले एसएम अब्बास निर्देशित 'श्रीमान सत्यवादी' के गीत लिखे थे। इस फिल्म में गीत लिखने के साथ निर्देशन में भी सहायक रहे थे। तब उनका नाम गुलजार दीनवी था। दीनवी उपनाम उनके गांव दीना से आया था। हेमेन गुप्ता की फिल्म 'काबुलीवाला' में भी उनका नाम सहायक निर्देशक के तौर पर मिलता है। जाने क्यों गुलजार के जीवनीकार उनकी इस फिल्म का उल्लेख नहीं करते? गुलजार ने स्वयं भी कभी स्पष्ट नहीं कहा कि 'बंदिनी' के 'गोरा अंग लेई ले' के पहले वे गीत लिख चुके थे। 'श्रीमान सत्यवादी' में राज कपूर और शकीला ने मुख्य चरित्र निभाए थे। फिल्म में दत्ताराम वाडेकर का संगीत था। गीतकारों में हसरत जयपुरी, गुलजार दीनवी और गुलशन बावरा के नाम हैं। गुलजार दीनवी ने इस फिल्म में (1) भीगी हव

हिन्दी टाकीज:इस तरह सुनते जैसे हम देख रहे हों -विमल वर्मा

हिन्दी टाकीज-5 विमल वर्मा अपने बारे में लिखते हैं... बचपन की सुहानी यादो की खुमारी अभी भी टूटी नही है॥ जवानी की सतरगी छाँव गोरखपुर,बलिया,आज़मगढ़, इलाहाबाद, और दिल्ली मे.. फिलहाल १२ साल से मुम्बई मे.. चैनल के साथ रोजी-रोटी का नाता... उसी खुमारी से हम सिनेमा से सम्बंधित कुछ यादें ले आयें हैं.विमल वर्मा ने वादा किया है की वे बाद में विस्तार से लिखेंगे,तब तक के लिए पेश है.... जब छोटा था तो, फ़िल्म देखना हमारे लिये उत्सव जैसा होता था...घर से नाश्ता॥पानी की बोतल आदि के साथ....पूरा परिवार फ़िल्म देखने जाता था...हमारे लिये एकदम पिकनिक जैसा होता था...बचपन में धार्मिक फ़िल्में देखने ही जाया करते थे.....मैं छोटे बड़े शहर में पिताजी की नौकरी की वजह से बहुत रहे थे......समय रेडियो ट्रांजिस्टर का था कुछ खास गीत होते थे जिन्हें सुनकर हम उन जगहों को याद करते थे.....जहां हम पहले रह आये थे जैसे ।ताजमहल फ़िल्म का गाना "जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा" या "हंसता हुआ नूरानी चेहरा".......बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है कानपुर की याद दिलाता, गोरखपुर "ये जो मोहब्बत है ये उनका

मुहब्बत न होती तो कुछ भी न होता-महेश भट्ट

यह दुनिया प्रेम के विभिन्न प्रकारों से बनी है। मां का अपने शिशु से और शिशु का मां से प्रेम, पुरुष का स्त्री से प्रेम, कुत्ते का अपने मालिक से प्रेम, शिष्य का अपने गुरु या उस्ताद से प्रेम, व्यक्ति का अपने देश और लोगों से प्रेम और इंसान का ईश्वर से प्रेम आदि। प्रेम का रहस्य वास्तव में मृत्यु के रहस्य से गहरा होता है। मानव जीवन के इस महत्वपूर्ण तत्व और मानवीय व्यापार एवं व्यवहार में इसके महत्व के बारे में कुछ बढाकर कहने की जरूरत नहीं है। हम लोगों में से अधिकतर या तो प्रेम जाहिर करते हैं या फिर किसी की प्रेमाभिव्यक्ति पाते हैं। लेकिन यह प्रेम है क्या जो हम सभी को इतनी खुशी और गम देता है? एक आलेख में प्रेम के संबंध में इन सभी के विचार और दृष्टिकोण को समेट पाना मुश्किल है। मैं हिंदी फिल्मों की अपनी यादों के प्रतिबिंबों के सहारे प्रेम के रूपों को रेखांकित करने की कोशिश करूंगा। माता-पिता, कवि, पैगंबर, उपदेशक, मनोवैज्ञानिक और दार्शनिक अपनी-अपनी तरह से प्रेम को समझते हैं। हिंदी फिल्मकारों की भी अपनी समझ है। मदर इंडिया का प्रेम समय की धुंध हटाने के साथ मैं खुद को एक सिनेमाघर में पाता हूं। एक श्वे

फ़िल्म समीक्षा:बचना ऐ हसीनों

एक फिल्म में तीन प्रेम कहानियां बहरहाल, हिंदी लिखने और बोलने में बरती जा रही लापरवाही बचना ऐ हसीनों में भी दिखती है। शीर्षक में ही हसीनो लिखा गया है। फिल्म में राज और उसकी जिंदगी में आई तीन हसीनाओं की कहानी है। राज दिलफेंक किस्म का नौजवान है। लड़कियों को प्रेमपाश में बांधना और फिर उनके साथ मौज-मस्ती करने को उसने राजगीरी नाम दे रखा है। वह अपनी जिंदगी में आई माही और राधिका को धोखा देता है। उनकी मनोभावनाओं और प्यार की कद्र नहीं करता। फिर उसकी मुलाकात गायत्री से होती है। वह गायत्री से प्रेम करने लगता है। जब गायत्री उसका दिल तोड़ती है और उसके प्रेम को अस्वीकार कर देती है, तब उसकी समझ में आता है कि दिल टूटने पर कैसा लगता है? इस अहसास के बाद वह पुरानी प्रेमिकाओं, माही और राधिका, से माफी मांगने वापस लौटता है। वह उनके सामने स्वीकार करता है कि वह कमीना और गिरा हुआ आदमी है। संभवत: हिंदी फिल्म में पहली बार हीरो ने खुद को कमीना और गिरा हुआ इंसान कहा है। पुरानी प्रेमिकाओं से जबरदस्ती माफी लेने के बाद राज नई प्रेमिका गायत्री के पास लौटता है। इस दरम्यान गायत्री को भी अहसास हो चुका है कि वह राज से प्रे

फ़िल्म समीक्षा:गॉड तूसी ग्रेट हो

ठीक नहीं है परिवर्तन इस फिल्म की धारणा रोचक है। अगर प्रकृति और जीवन के कथित नियंता भगवान की जिम्मेदारी इंसान को दे दी जाए तो क्या होगा? अरुण प्रजापति नौकरी, प्रेम, परिवार और जीवन की उलझनों में फंसा निराश युवक है। लगातार असफलताओं ने उसे चिडि़चिड़ा बना दिया है। वह भगवान से संवाद करता है और अपनी नाकामियों के लिए उन्हें दोषी ठहराता है। उसके आरोपों से झुंझला कर भगवान उसे अपनी दिव्य शक्तियों से लैस कर देते हैं और कहते हैं कि अगले दस दिनों तक वह दुनिया चलाए। मध्यवर्गीय अरुण सबसे पहले अपनी समस्याएं दूर करता है और फिर दुनिया भर के लोगों की मनोकामनाएं पूरी कर देता है। सबकी मनोकामना पूरी होते ही दुनिया में हड़कंप मच जाता है। व्यवस्था चरमरा जाती है। फिर भगवान समझाते हैं कि दुनिया को नियंत्रण में रखना कितना जरूरी है। यथास्थिति बनी रहे तो दुनिया सुचारू ढंग से चलती रहती है। परिवर्तन दुनिया के लिए ठीक नहीं है। हर इंसान को अपना जीवन भगवान के ऊपर या सहारे छोड़ देना चाहिए? भगवान इस दुनिया में संतुलन बनाए रखते हैं। दुनिया को व्यवस्थित करने के लिए भगवान उसे फिर से यथास्थिति में ले आते हैं। इस फिल्म का उद्द

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता

-अजय ब्रह्मात्मज मंगलवार 5 अगस्त को अक्षय शिवम शुक्ला ने एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स के दफ्तर केसामने आत्महत्या की कोशिश की। अपमान, निराशा और उत्तेजना में शुक्ला ने भले ही यह कदम उठाया हो, लेकिन इस घटना के कारणों पर ठंडे दिमाग से गौर करने की जरूरत है। अक्षय सिर्फ एक खबर नहीं हैं। एक सच्चाई हैं। मुंबई में अक्षय जैसे हजारों युवक संघर्ष करते हुए सिसक रहे हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि वे सभी अक्षय जैसे दुस्साहसी नहीं हैं या फिर उन्होंने अभी तक उम्मीद का दामन नहीं छोड़ा है। लिखने और बताने की जरूरत नहीं कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का ग्लैमर देश के सुदूर कोनों में बैठे युवक-युवतियों को आकर्षित करता है। वे हर साल हजारों की तादाद में मुंबई पहुंचते हैं और फिल्म इंडस्ट्री की चौखट के बाहर ही अपनी उम्र और उम्मीद गुजार देते हैं। ऐसे महत्वाकांक्षी व्यक्तियों में एक अदम्य जिद होती है कि वे अवसर मिलने पर अवश्य कामयाब होंगे, लेकिन अवसर मुंबई पहुंच जाने की तरह आसान होता, तो क्या बात थी..? फिल्म इंडस्ट्री की उम्र सौ साल से अधिक लंबी हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ऐसा जरिया या तरीका विकसित नहीं हो पाया है कि फ

बॉक्स ऑफिस:१५.०८ २००८

सिंह इज किंग ने बनाए नए रिकार्ड अक्षय कुमार और विपुल शाह ने प्रचार के तरीके सीख लिए हैं। सिंह इज किंग को चर्चा में रखने के लिए दोनों लगातार मीडिया से मुलाकात और बातचीत कर रहे हैं। सोमवार को उन्होंने जश्न-ए-कामयाबी की पार्टी भी रख दी और बताया कि सिंह इज किंग ने सारे पुराने रिकार्ड तोड़ दिए हैं। अक्षय कुमार और विपुल शाह को और क्या चाहिए? अत्यंत कारगर तरीके से प्रचारित सिंह इज किंग को ओपनिंग अपेक्षा से थोड़ी कम रही। शत-प्रतिशत ओपनिंग नहीं हो सकी। मुंबई में बारिश की वजह से दर्शकों को दिक्कत हुई। मुंबई में एक मल्टीप्लेक्स ने प्रति दिन 28 शो रखे और उतने दर्शक जुटा लिए। सिंह इज किंग के संबंध में समीक्षकों की मिश्रित प्रतिक्रिया है। उसकी वजह से ऐसा माना जा रहा है आने वाले दिनों में दर्शक कम होंगे। उससे वितरकों और प्रदर्शकों को थोड़ा नुकसान हो सकता है, क्योंकि यह फिल्म भारी कीमत में सभी ने खरीदी है। फिल्म की लागत अधिक होने के कारण कलेक्शन की राशि को मुनाफा बनने में वक्त लगेगा। विपुल शाह खुश हैं कि उनकी फिल्म ने आरंभिक कलेक्शन के नए रिकार्ड बनाए हैं। अगली और पगली के प्रति बनी आरंभिक जिज्ञासा समा