बॉक्स ऑफिस :२०.०५.२००८

औसत कारोबार कर लेगी जन्नत
जन्नत हिट हो गयी है। फिल्म से संबंधित एक प्रमुख व्यक्ति का यही एसएमएस आया तो लगा कि हर फिल्म की रिलीज के बाद उस यूनिट के लोगों द्वारा किए जाने वाले झूठे प्रचार का ही यह हिस्सा होगा। लेकिन सप्ताहांत के तीन दिनों में जन्नत ने उम्मीद से ज्यादा बिजनेस किया और सचमुच हिट होने की दिशा में अग्रसर दिखी।
कुणाल देशमुख निर्देशित जन्नत से ज्यादा उम्मीद नहीं की गयी थी। इमरान हाशमी का मार्केट पिछली कुछ फिल्मों से ढीला ही चल रहा था। नायिका सोनल चौहान एकदम नयी थीं। फिर भी जन्नत को दर्शकों ने पसंद किया।
फिल्म का आरंभिक कलेक्शन 90 फीसदी तक पहुंचा। सोमवार से फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट आई है। इस हफ्ते की फिल्मों को दर्शक मिले तो जन्नत का कलेक्शन और घटेगा। फिर भी माना जा रहा है कि जन्नत औसत कारोबार कर लेगी और और कम बजट के कारण निर्माताओं के लिए फायदेमंद साबित होगी। भूतनाथ को शहरों में दर्शकों ने पसंद किया। खास कर बच्चे इसे देख रहे हैं और उन्हें दिखाने के चक्कर में परिवार के बड़ों को भी इसे देखना पड़ रहा है। भूतनाथ के साथ रिलीज हुई जिम्मी सिनेमाघरों से उतर रही है। यशराज फिल्म्स की टशन बाक्स ऑफिस पर बुरी तरह गिरी है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक नहीं समझ पा रहे हैं कि उनसे कहां गलती हुई।

Comments

Yunus Khan said…
इसे कहते हैं विकल्‍पहीनता का फायदा ।
भूतनाथ देख ली हो तो अब और क्‍या देखें ।
नसीर के नाटकों की टिकिट नहीं है ।
कैफी और मैं भी बुक है ।
टी वी पर खली है ।
गर्मी की खलबली है ।
ऐसे में जन्‍नत में ही जन्‍नत है ।
:D

Popular posts from this blog

संस्‍मरण : विरेन्‍द्र वर्मा,कुर्सियां और स्‍टार

फिल्‍म समीक्षा : एंग्री इंडियन गॉडेसेस

Gr8 Marketing turns Worst Movies into HITs-goutam mishra