Posts

Showing posts with the label निम्रत कौर

फिल्‍म समीक्षा : द लंचबाक्‍स

Image
मर्मस्‍पर्शी और स्‍वादिष्‍ट -अजय ब्रह्माात्‍मज  रितेश बत्रा की 'द लंचबॉक्स' सुंदर, मर्मस्पर्शी, संवेदनशील, रियलिस्टिक और मोहक फिल्म है। हिंदी फिल्मों में मनोरंजन की आक्रामक धूप से तिलमिलाए दर्शकों के लिए यह ठंडी छांव और बार की तरह है। तपतपाते बाजारू मौसम में यह सुकून देती है। 'द लंचबॉक्स' मुंबई के दो एकाकी व्यक्तियों की अनोखी प्रेमकहानी है। यह अशरीरी प्रेम है। दोनों मिलते तक नहीं, लेकिन उनके पत्राचार में प्रेम से अधिक अकेलेपन और समझदारी का एहसास है। यह मुंबई की कहानी है। किसी और शहर में 'द लंचबॉक्स' की कल्पना नहीं की जा सकती थी। 'द लंचबॉक्स' आज की कहानी हे। मुंबई की भागदौड़ और व्यस्त जिंदगी में खुद तक सिमट रहे व्यक्तियों की परतें खोलती यह फिल्म भावना और अनुभूति के स्तर पर उन्हें और दर्शकों को जोड़ती है। संयोग से पति राजीव के पास जा रहा इला का टिफिन साजन के पास पहुंच जाता हे। पत्‍‌नी के निधन के बाद अकेली जिंदगी जी रहे साजन घरेलू स्वाद और प्यार भूल चुके हैं। दोपहर में टिफिन का लंच और रात में प्लास्टिक थैलियों में लाया डिनर ही उनका भोजन

मुश्किल था इला को जीना- निम्रत कौर

Image
-अजय ब्रह्मात्मज  रितेश बत्रा की फिल्म ‘लंचबॉक्स’ के ट्रेलर आने के साथ निम्रत कौर के प्रति रूचि और जिज्ञासा बढ़ी है। इस फिल्म में वह इरफान खान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ हैं। प्यार, अलगाव, अजनबियत और दांपत्य के महीन तारों से बुनी इस संवेदनशील फिल्म को करण जौहर पेश कर रहे हैं। सीमित बजट की ‘लंचबॉक्स’ अब रेगुलर थिएटर में रिलीज होकर दर्शकों के बीच पहुंचेगी। निम्रत कौर को दर्शक विज्ञापनों के माध्यम से जानते हैं। फिल्म में पहली बार उन्हें ऐसी बड़ी पहचान मिल रही है।     निम्रत के पिता फौज में थे, इसलिए वह किसी भी शहर में तीन साल से ज्यादा नहीं टिक सकीं। उनका ननिहाल पंजाब में है और ददिहाल राजस्थान में। उनकी पढ़ाई के आखिरी साल दिल्ली में गुजरे। वहां से मुंबई आना हुआ। लगभग नौ साल पहले निम्रत मुंबई आ गई थीं। -नौ साल से आप मुंबई में हैं। क्या करती रहीं? मैंने ढेर सारे काम किए। यहां सबसे पहले विज्ञापन किए मैंने। फिर म्यूजिक वीडियो और रीमिक्स वीडियो में कुछ काम मिला। मैंने 80 के आसपास टीवीसी भी किए हैं। मुंबई में विज्ञापन बहुत बड़ा सहारा होता है। 6 साल पहले मैंने सक्रिय रूप से रंगमंच के लिए