सीक्वेल हों गई जिंदगी - रितेश देशमुख
-अजय ब्रह्मात्मज रितेश अभी कोई शूटिंग नहीं कर रहे हैं। उनकी दाढ़ी बढ़ रही है। खास आकार में बढ़ रही है। पूछने पर वह बताते हैं, ’ छोड़ दी है। हां,एक शेप दे रहा हूं। मराठी में ‘ छत्रपति शिवाजी महाराज ’ फिल्म करने वाला हूं1 उसका लुक टेस्ट चलता रहता है। अभी वह फिल्म लिखी जा रही है। उस फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी होगी,तभी शूट पर जा सकते हैं। उसमें वीएफएक्स वगैरह भी रहेगा। यह मेरी पहली पीरियड फिल्म होगी। ‘ रितेश देशमुख की ‘ बैंजो ’ आ रही है। मराठी फिल्मों के निर्देशक रवि जाधव ने इसे निर्देशित किया है। फिल्म में लाल रंग मुखर है। रितेश वजह बताते हैं, ’ फिल्म में पहले पानी का इस्तेमाल होना था। महाराष्ट्र में सूखे की वजह से उसे हम ने गुलाल में बदल दिया। पोस्टर और प्रोमो में गुलाल का वही लाल रंग दिख रहा है। बैंजो एक ऐसा इंस्ट्रुमेंट है कि उसकी धुन पर लोग थिरकने लगते हैं। उल्लास छा जाता है। त्योहारों और खुशी के मौकों पर यह बजाया जाता है। बैंजो बजाने वाले भी रंगीन और खुश मिजाज के होते हैं। ‘ निर्देशक रवि जाधव के साथ रितेश देशमुख का पुराना संपर्क रहा है। दोनों मराठी है