सम्राट अशोक के रूप में दिखेंगे अमिताभ

-अजय ब्रह्मात्मज
रिलाएंस बिग एंटरटेनमेंट और बिग बी की कंपनी एबी कॉर्प के बीच हुए 1500 करोड़ केसंयुक्त निर्माण की खबरों में जिन चार निर्देशकों का नाम आया है, उनमें से एक डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी हैं।
डॉ द्विवेदी अमिताभ बच्चन को अपनी फिल्म में सम्राट अशोक के रूप में पेश करेंगे। पीरियड सीरियल और फिल्म के लिए मशहूर डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने नयी फिल्म केलिए मौर्य काल को चुना है। उनके करीबी सूत्रों के मुताबिक फिल्म में पिता अशोक और पुत्र कुणाल के संबंधों के साथ ही कुणाल की सौतेली मां तिष्यरक्षिता की कहानी रहेगी।
डॉ द्विवेदी ने इस फिल्म का लेखन लगभग पांच साल पहले आरंभ किया था,लेकिन बीच में पिंजर में व्यस्त हो जाने के कारण उसे रोक दिया था। डॉ द्विवेदी के एक मित्र के मुताबिक विश्व भर में फैले आतंकवाद, घृणा, युद्ध और हिंसा के माहौल के खिलाफ इस फिल्म की कल्पना की गई थी। सभी जानते हैं कि कलिंग युद्ध के बाद सम्राट अशोक बौद्ध हो गए थे। इस फिल्म में दया, करुणा, क्षमा और मैत्री के भाव पर जोर है। सम्राट अशोक के जीवन की एक महत्वपूर्ण नाटकीय घटना पर आधारित इस फिल्म की का संदेश आज के लिए प्रासंगिक और उपयुक्त है।
डॉ द्विवेदी के करीबी सूत्रों के मुताबिक अभी तक केवल अमिताभ बच्चन की भूमिका सुनिश्चित है। अन्य चरित्रों केलिए उपयुक्त कलाकारों के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद की जा रही है कि मानसून के बाद इस फिल्म की शूटिंग आरंभ होगी। इंटरनेशनल स्तर की इस फिल्म का शोध कार्य पूरा हो चुका है और स्क्रिप्ट तैयार है।

Comments

ravindra vyas said…
es per bhi ek nazar daliyega.
http://hindi.webdunia.com/samayik/article/article/0806/20/1080620027_1.htm
ravindra vyas, indore
9229825454

Popular posts from this blog

तो शुरू करें

फिल्म समीक्षा: 3 इडियट

फिल्‍म समीक्षा : आई एम कलाम