दमदार खिलाडि़यों की रोमांचक टक्‍कर

दमदार खिलाडिय़ों की रोमांचक टक्कर
-केप टाउन से लौट कर अजय ब्रह्मात्मज
खतरों के खिलाड़ी की प्रस्तुति भारतीय है। हालांकि यह इंटरनेशनल रियलिटी शो फियर फैक्टर का भारतीय संस्करण है,लेकिन अप्रोच और प्रजेंटेशन में यह भारतीय इमोशन को लेकर चलता है। एक्शन और इमोशन के मेल से खतरों के खिलाड़ी का यह संस्करण हैरतअंगेज होने के साथ भावुक भी है। दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में इसकी कुछ कडिय़ों की शूटिंग का गवाह होने के बाद यह लिखा जा सकता है कि खतरों के खिलाड़ी का यह सीजन पहले से अधिक रोमांचकारी होगा। खतरों के खिलाड़ी के मेजबान के रूप में रोहित शेट्टी आ गए हैं। भले ही उनकी फिल्में कॉमेडी जोनर की होती हैं,लेकिन उनकी पहचान एक्शन के उस्ताद की है। उनकी कॉमेडी फिल्में भी एक्शन से भरपूर होती हैं। क्लाइमेक्स के चेज सिक्वेंस में जब गाडियां पतंगों की तरह उड़ी हैं तो हंसी के साथ रोमांच की लहर भी दर्शकों को सनसनी देती है। आज से आरंभ हो रहे खतरों के खिलाडी में उनकी मजबानी को देखना आनंददायक होगा। श्र्मीले स्वभाव के रोहित शेट्टी एक्शन करते समय किसी बंधन या सीमा को स्वीकार नहीं करते। अजय देवगन और शाहरुख खान को एक्शन दृश्य समझाने में वे किसी स्टंट एसिस्टैंट की मदद नहीं लेते। उन्हें खुद ही हैरतअंगेज स्टंट करते देखा गया है।
    खतरों के खिलाड़ी में अस बार मुग्धा गोडसे,निकीतन धीर,रणवीर शौरी,एजाज खान,रजनीश दुग्गल,गौहर खान,कुशल टंडन,नूजा गौड़,दयानंद शेट्टी,रोशेल मारिया राव,सलमान युसूफ खान,गुरमीत चौधरी,देबीना बनर्जी,करणबीर वोहरा,टीजे संधु्रडायना उप्पल और गीता टंडन जैसे दमदार प्रतियोगी हैं। इन्हें फिल्म ,टीवी और खेल की दुनिया से चुना गया है। कुछ तो दूसरे रियलिटी शो में रंग जमा कर यहां आए हैं। अभी बताना मुश्किल है कि इनमें से कितने छंट गए हैं और मितनों की सांस स्टंट करते समय उखड़ी। केप टाउन में हुई बातचीत में सभी प्रतियोगियों ने यह स्वीकार किया कि रोहित जबरदस्त तरीके से प्रोत्साहित करते हैं और असंभव स्टंट भी कर देने की हिम्मत भर देते हैं। शूटिंग के दौरान हम ने देखा कि हर बार मुश्किल स्टंट के बारें में अच्छी तरह समझाने के बाद रोहित शेट्टी हर प्रतियोगी से यही कहते थे कि आप इसे कर सकते हैं। उन्होंने कभी किसी को कमजोर या डरपोक नहीं समझा।
    कुछ स्टंट हम ने देखे। उनमें से एक था कि एक टैंक में एक पार्टनर को बांध दिया गया था। उस टैंक में मेढक थे। दूसरे पार्टनर को एक और टैंक से चाभी निकालकर अपने पार्टनर की जंजीर का ताला खोलना था। सुनने में यह आसान सा लगता है न ? पर इतना आसान नहीं था। चाभी वाले दूसरे टैंक में केंकड़े भरे थे,जो काटने के लिए तैयार थे। अस स्टंट में गुरमीत चौधरी और गौहर खान,रणवीर शौरी और निकीतन धीर तथा रजनीश दुग्गल और डायना उप्पल की जोडिय़ों ने हिस्सा लिया। विजेता का नाम हम अभी नहीं बताएंगे। मजा तो तब बाया जब रणवीर ने दस मिनट के बाद बताया कि एक मेढक उनकी पीठ से चिपका बैठा रहा,जिसे वे गीजा टीशर्ट समझ कर नजरअंदाज कर रहे थे।
    ऐसे ही एक स्टंट था आंख बंद कर गाड़ी चलाने का। गाड़ी को उबड़-खाबड़ रास्तों से गुजरना था। एक विस्फेट भी होना था। विस्फोट से उड़ी घूल में में तो रास्ता बता रहे पार्टनर की आंखों के आगे भी अंधेरा छा गया था। इस स्टंट में रणवीर की अंधी ड्रायविंग काम आई। उन्होंने निकीतन के बताये डायरेक्शन से मंजिल छू ली,जबकि रजनीश और डायना की जोड़ी पिछड़ गई। उन्हें एलिमिनेशन राउंड के लिए जाना पड़ा। इस स्टंट के लिए रोहित ने खुली जीप को 20 फीट की ऊंची और सीधी चढ़ाई पर खुद जीप ड्राइव की। उन्होंने कोई सुरक्षा कवच भी नहीं पहना था।
्    रोहत शेट्टी की जवांमर्दी से इस शो में नई जान आ गई है। सभी प्रतियोगियों ने अपनी हिम्मत में इजाफा किया और जोखिम भरे कारनामों में जान तक का दांव लगाते रहे। दूसरे शो की तरह यहां चुगली और गंदी बातें नहीं थीं। होड़ में शामिल होने और जीतने की तमन्न के बावजूद प्रतियोगियों के बीच कोई दुर्भावना नहीं थी।


Comments

Popular posts from this blog

तो शुरू करें

फिल्म समीक्षा: 3 इडियट

फिल्‍म समीक्षा : आई एम कलाम