सांवरिया: रंग,रोगन और रोमांस


-अजय ब्रह्मात्मज
अभी सिर्फ एक मिनट तीस सेकॅन्ड का ट्रेलर आया है और बातें होने लगी हैं। सभी को संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म का इंतजार है। इस फिल्म का नाम अंग्रेजी में सावरिया लिखा गया है, जबकि बोलचाल और प्रचलन में सांवरिया शब्द है। सांवरिया शब्द सांवर से बना है, जो सांवल का अपभ्रंश और देशज रूप है। स्वयं सांवल शब्द श्यामल से बना है। गौरतलब यह है कि श्यामल और उसके सभी उच्चारित रूपों का उपयोग कृष्ण के लिए होता रहा है। हिंदी फिल्में कई स्तरों पर मिथकों से प्रभावित हैं। फिल्मों के लेखक, निर्देशक और गीतकार अनेक शब्दों, स्थितियों और भावों का उत्स जाने बगैर उनका उपयोग करते रहते हैं। ऐसे ही सांवरिया शब्द धीरे-धीरे प्रेमी और पति का पर्याय बन गया। मालूम नहीं कि भंसाली ने अपनी फिल्म के नाम में सांवरिया/सावरिया का उपयोग किस अर्थ में किया है! सांवरिया शब्द में से बिंदी गायब होने का एक कारण यह हो सकता है कि महाराष्ट्र में आनुनासिक ध्वनि का उच्चारण नहीं होता, क्योंकि मराठी भाषी हिंदी बोलते समय हैं नहीं है ही बोलते हैं। ऐसा लगता है इसी उच्चारण दोष से सांवरिया सावरिया बन गया है। वैसे, यहां यह बता दें कि हिंदी फिल्मों के पोस्टर पर जमाने से मराठी प्रभाव में गलत हिंदी लिखी जाती रही है। भंसाली की फिल्म के प्रति दर्शकों की जिज्ञासा स्वाभाविक है। अभी जो डेढ़ मिनट की झलक दिखी है, उसमें सब कुछ नीम अंधेरे यानी नीले प्रकाश में दिख रहा है। नीली छटा के कारण बाकी रंग बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। वैसे, संजय लीला भंसाली ने सोच-समझ कर ही यह रंग चुना होगा। याद करें, तो संजय की हम दिल दे चुके सनम का रंग सुनहरा और देवदास का रंग लाल था। सुनहरे और लाल के बाद नीले रंग से संजय लीला भंसाली की रंगत्रयी पूरी हो जाएगी।
इस फिल्म में रणवीर कपूर और सोनम कपूर हैं। रणवीर कपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के पहले परिवार की चौथी पीढ़ी के प्रतिनिधि हैं। उनकी पीढ़ी की बहनें करिश्मा और करीना कपूर पहले से ही आ चुकी हैं, लेकिन भारतीय समाज में असली वारिस लड़के ही होते हैं, इसलिए माना यह जा रहा है कि कपूर खानदान और आर.के. की परंपरा रणवीर से जिंदा होगी। करिश्मा और करीना कपूर ने कपूर खानदान की परम्परा खंडित और भ्रष्ट की थी, ऐसा मानने वाले कई लोग हो सकते हैं। सोनम के पापा अनिल कपूर हैं। एक रोचक जानकारी दें कि सोनम के दादा सुरिन्दर कपूर ने अपने करियर की शुरुआत प्रोडक्शन असिस्टेंट और सेक्रेटरीशिप से की थी। वे कभी शम्मी कपूर की पत्नी गीता बाली के सेके्रटरी थे। यह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री है। यहां कुछ भी संभव है। आज सेक्रेटरी की पोती और बॉस के बड़े भाई का पोता एक ही साथ एक फिल्म में आ रहे हैं और हम सभी प्रतीक्षा में हैं।
संजय लीला भंसाली की अन्य फिल्मों की तरह सावरिया में भी वैभव है। उनकी फिल्मों की प्रस्तुति अति समृद्ध होती है। वैभव और विलास से लकदक उनकी फिल्में आम दर्शकों को नयनाभिरामी और आकर्षक लगती हैं। आम दर्शकों को अपनी निर्धनता के वर्तमान में संजय लीला भंसाली की फिल्मों की संपन्नता मायालोक में ले जाती है। चंद घंटों के लिए फिल्म के पर्दे पर आम दर्शक इस समृद्धि की चकाचौंध में अपनी रोजमर्रा की तकलीफ भूल जाते हैं।
आखिर में सांवरिया को सावरिया में बदलने का कारण मालूम हो जाए, तो अच्छा है। अन्यथा यह नाम हिंदी भाषी क्षेत्रों में पढ़ने और सुनने में उतना ही खराब लगेगा, जितना अंत को अत, संन्यासी को सन्यासी और चंदन को चदन लिखना, पढ़ना और सुनना। वैसे भंसाली की फिल्म है, तो नाम कुछ भी हो, लोग देखने जाएंगे ही!

Comments

संजय लीला भसाली कलाकार हैं. उनकी फिल्म है तो हर फ्रेम कलाकृति होगी.

तरकश की खबरी भी पहली रपट ले आई है. यहाँ पढ सकते हैं
http://www.tarakash.com/first-look/movie-preview-Saawariya.html
बहुत बढ़िया!
brahmatmaj ji,
aap bahut hi badhiya likhte hain. itna badhiya kee aapko chavanni bulane ko man nahi karta. main roj badi niyamitatase aapka blog padhata hun. marathi logon ke hindi uchchaaran ke bareme aapne jo likha woh sahi hain. main khud marathi hun.
Unknown said…
पंकज,
तरकश के माध्यम से आप लोग बहुत अच्छा काम कर रहे हैं.बधाई.
vinisha kataria said…
hi Ajay
read a real thing after a long time... coming from you...( my orkut frnd) its a pleasure to have u in my frnd list who have such good knowledge abt dialects and films.. but well, i wont go for saanwariya.. may be i m lil early for saying this but trailer and hypes seems out of place and unusual to me...
Anonymous said…
Is film ke promos khaas akarshit naheen karte....haan do staron ka filmi struggle shuru ho jaayega....yahi is film ka USP bhi lagta hai.
Anonymous said…
[url=http://firgonbares.net/][img]http://firgonbares.net/img-add/euro2.jpg[/img][/url]
[b]free reseller software, [url=http://firgonbares.net/]buy chess software[/url]
[url=http://firgonbares.net/][/url] nero 7 update microsoft calendar filemaker pro
academic referencing software [url=http://firgonbares.net/]best price on software[/url] descarga de quarkxpress
[url=http://firgonbares.net/]student discounts on adobe creative suite 3[/url] we buy software
[url=http://firgonbares.net/]adobe photoshop cs4 extended installation problems[/url] Mac Parallels
nero 9 - install dts serial number [url=http://firgonbares.net/]buy phone software[/b]
Anonymous said…
[url=http://sunkomutors.net/][img]http://sunkomutors.net/img-add/euro2.jpg[/img][/url]
[b]to purchase the software, [url=http://sunkomutors.net/]need to purchase software[/url]
[url=http://sunkomutors.net/][/url] kaspersky internet security 2009 key buy old version software
list of adobe software [url=http://sunkomutors.net/]filemaker pro cms templates[/url] paradox adobe creative suite 3
[url=http://sunkomutors.net/]educational softwares[/url] filemaker pro migration
[url=http://sunkomutors.net/]block for mechanical autocad[/url] software resellers australia
school software discounts [url=http://sunkomutors.net/]autocad xref will not print[/b]
Anonymous said…
[url=http://hopresovees.net/][img]http://bariossetos.net/img-add/euro2.jpg[/img][/url]
[b]adobe acrobat 9 sn torrent, [url=http://vonmertoes.net/]online software sale[/url]
[url=http://hopresovees.net/][/url] to buy software update stores software
software store com [url=http://vonmertoes.net/]academic software license[/url] buy dvd burning software
[url=http://bariossetos.net/]software sales 2007[/url] i buy photoshop for
[url=http://vonmertoes.net/]to buy microsoft office software[/url] quarkxpress layout that is 6 feet tall
online software reseller [url=http://hopresovees.net/]softwares resellers[/b]

Popular posts from this blog

तो शुरू करें

फिल्म समीक्षा: 3 इडियट

फिल्‍म समीक्षा : आई एम कलाम